Saturday, April 27, 2024
No menu items!
Homeराजनीतबदलाव का संकल्प ले चुकी है आरा की जनता:इंदु देवी

बदलाव का संकल्प ले चुकी है आरा की जनता:इंदु देवी

People of Arrah: महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने शहर के बांसटाल, बिंद टोली समेत अन्य इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान

खबरे आपकी: आरा नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद की प्रत्याशी इंदु देवी ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के मीरगंज, बांसटाल, बिन टोली, बिन टोली अखाड़ा समेत अन्य इलाकों में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन और आर्शिवाद मांगा।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

उन्होंने कहा कि आरा की जनता सड़कों की बदहाल स्थिति, ट्रैफिक जाम समेत अन्य समस्याओं से परेशान है। नियमित रूप से सफाई की व्यवस्था नहीं होने से चारों तरफ गंदगी फैला रहता था। फुटकर दुकानदारों के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा कि आप मेरे हाथों को मजबूत कीजिए। मैं चुनाव जीतती हूं तो लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा। आरा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा।

वही व्यवसायी नेता प्रेम पंकज उर्फ ललन ने शहर के गोपाली चौक ब्राह्मण टोली में जाकर लोगों से संपर्क किया। इसके बाद गोपाली चौक, धर्मन चौक इलाके में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा। दुकानदारों से समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि आरा की जनता (People of Arrah) बदलाव का संकल्प ले चुकी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान आलोक अंजन, अभिजीत आनंद, पर्यावरणविद आनंद कुमार, चिलबिल सिंह, राजन नैयर, सोनू तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!