Saturday, April 20, 2024
No menu items!
HomeNewsशाहपुर, बिहिया, जगदीशपुर नगर पंचायत एवं पीरो नगर परिषद का मतगणना संपन्न

शाहपुर, बिहिया, जगदीशपुर नगर पंचायत एवं पीरो नगर परिषद का मतगणना संपन्न

Shahpur Bihiya Jagdishpur Piro:खबरे आपकी

  • कड़ी चौकसी के बीच शांति और स्वच्छ वातावरण में मतगणना संपन्न
  • शाहपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बनी जुगनू देवी
  • बिहिया में सचिन कुमार गुप्ता ने मुख्य पार्षद के पद पर जीत हासिल की
  • जगदीशपुर के मुख्य पार्षद बने संतोष कुमार यादव

Shahpur Bihiya Jagdishpur Piro खबरे आपकी: आरा शहर के हित नारायण क्षत्रिय उच्च विद्यालय में मंगलवार को भोजपुर जिले के शाहपुर, बिहिया, जगदीशपुर नगर पंचायत एवं पीरो नगर परिषद के चुनाव का मतगणना शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो गया। मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई। सघन जांच और फ्रेशकिंग के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों को अंदर प्रवेश कराया जा रहा था। पूरे मतगणना की मॉनिटरिंग जिला पदाधिकारी राजकुमार एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह कर रहे थे।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल राय के अनुसार शाहपुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के पद पर जुगनू देवी ने जीत हासिल की। उन्हें 1837 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार तिवारी को 1158 वोट मिले। वही शाहपुर उप मुख्य पार्षद के पद पर जूनिया देवी ने जीत हासिल की उन्हें 1441 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लाली देवी को 922 वोट मिले।

बिहिया नगर पंचायत के चुनाव में मुख्य पार्षद के पद के लिए सचिन कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की, उन्हें 2088 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बृज बिहारी कुमार को 1316 मत मिले। वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर विजय कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की। उन्हें 2918 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नूरजहां खातून को 2229 मत मिले।

जगदीशपुर नगर पंचायत से मुख्य पार्षद के पद पर संतोष कुमार यादव ने जीत हासिल की। उन्हें 3579 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र प्रसाद साह को 2537 वोट मिले। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर धनुपरा देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें 4089 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जयंती देवी को 3755 वोट मिले।

पीरो नगर परिषद के लिए मुख्य पार्षद के पद पर किरण देवी ने जीत हासिल की, उन्हें 4279 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीमा बानो को 4031 वोट प्राप्त हुआ। वही पीरों नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद के पद पर सुरेंद्र प्रसाद केसरी ने जीत हासिल की। उन्हें 3665 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मो. तौसिफ को 3040 वोट प्राप्त हुआ।

Shahpur Bihiya Jagdishpur Piro मतगणना के दौरान जगदीशपुर एसडीओ सीमा कुमारी, पीरों एसडीओ अमरेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मुस्तैद दिखे।

शाहपुर नगर पंचायत का चुनाव परिणामबिहिया नगर पंचायत का चुनाव परिणामजगदीशपुर नगर पंचायत का चुनाव परिणामपीरो नगर परिषद का चुनाव परिणाम
मुख्य पार्षद-जुगनू देवी (1837) जीतीमुख्य पार्षद-सचिन कुमार गुप्ता (2088) जीतीमुख्य पार्षद-संतोष कुमार यादव (3579) जीतेमुख्य पार्षद-किरण (4279) जीती
उप मुख्य पार्षद-झुनिया देवी (1441) जीतीउप मुख्य पार्षद-विजय कुमार गुप्ता (2918) जीतेउप मुख्य पार्षद-धनुपरा देवी (4089) जीतीउप मुख्य पार्षद-सुरेन्द्र प्रसाद केसरी (3665) जीते
वार्ड नंबर-1 मनोज कुमार पासवान (281) जीतेवार्ड नंबर-1 बेबी देवी (431) जीतीवार्ड नंबर-1 नरगीस खातून (620) जीतीवार्ड नंबर-1 ओम प्रकाश कुमार (304) जीते
वार्ड नंबर -2 मो.शहीद अनवर (366) जीतेवार्ड नंबर -2 गौरव कुमार (445) जीतेवार्ड नंबर -2 बजरंगी सिंह (199) जीतेवार्ड नंबर-2 राजकुमार यादव (190) जीते
वार्ड नंबर -3 देवन्ती देवी (272) जीतीवार्ड नंबर -3 अजीत कुमार (833) जीतेवार्ड नंबर-3 उमा देवी (669) जीतीवार्ड नंबर-3 पवन कुमार (115) जीते
वार्ड नंबर-4 कमलेश कुमार राज (221) जीतेवार्ड नंबर-4 सर्वजीत कुमार (253) जीतेवार्ड नंबर-4 अन्नपूर्णा देवी (258) जीतीवार्ड नंबर-4 अजीत कुमार सिंह (590) जीते
वार्ड नंबर-5 हीरा लाल पांडेय (336) जीतेवार्ड नंबर-5 जवाहर लाल शर्मा (336) जीतेवार्ड नंबर-5 शोभा देवी (224) जीतीवार्ड नंबर-5 राहुल कुमार (444) जीते
वार्ड नंबर -6 संजय कु.चतुर्वेदी (296) जीतेवार्ड नंबर-6 किरण देवी (205) जीतीवार्ड नंबर-6 रंजीत कुमार (254) जीतेवार्ड नंबर-6 मो.शहीद (445) जीते
वार्ड नंबर -7 सहोदरी देवी (378) जीतेवार्ड नंबर -7 सुजीत कुमार (414) जीतेवार्ड नंबर-7 सुनीता देवी (364)जीतीवार्ड नंबर-7 नीलम देवी (513) जीती
वार्ड नंबर-8 आशा देवी (437) जीतीवार्ड नंबर-8 रवि कुमार (627) जीतेवार्ड नंबर-8 गोविन्दा कुमार (324) जीतेवार्ड नंबर-8 तरेगनी देवी (403) जीती
वार्ड नंबर-9 बबीता देवी (311) जीतीवार्ड नंबर-9 लीलावती देवी (214) जीतीवार्ड नंबर-9 डौली देवी (319)जीतीवार्ड नंबर-9 माया कुंवर (288) जीती
वार्ड नंबर-10 नीलू देवी (327) जीतीवार्ड नंबर-10 अंजू देवी (410) जीतीवार्ड नंबर-10 अनीता देवी (710)जीतीवार्ड नंबर-10 कैसर खातुन (768) जीती
वार्ड नंबर-11आरती देवी (293) जीतीवार्ड नंबर-11 पूजा देवी (211) जीतीवार्ड नंबर-11 गंगाजलि देवी (478)जीतीवार्ड नंबर-11 हदिशन खातुन (313) जीती
वार्ड नंबर-12 रीता देवी (392) जीतीवार्ड नंबर-12 अजिताभ देवी (509)जीतीवार्ड नंबर-12 समा खातुन (455) जीती
वार्ड नंबर-13 शत्रुध्न शर्मा (155) जीतेवार्ड नंबर-13 सुनील कुमार (701) जीतेवार्ड नंबर-13 लखमुना देवी (301) जीती
वार्ड नंबर-14 गायत्री देवी (542) जीतीवार्ड नंबर -14 रुस्तम अली (342) जीतेवार्ड नंबर-14 गुलजारो देवी (406) जीती
वार्ड नंबर-15 अनवारुल हक (417) जीतेवार्ड नंबर-15 रविशंकर प्रसाद (230) जीते
वार्ड नंबर-16 सुमित्रा देवी (414) जीतीवार्ड नंबर-16 नेसार अहमद (594) जीते
वार्ड नंबर -17 कशीश कुमारी सोनी (461) जीतीवार्ड नंबर-17 मो. तौफिक खान (318) जीते
वार्ड नंबर -18 जरीना खातून (733) जीतीवार्ड नंबर-18 ओमप्रकाश चौधरी लॉटरी द्वारा जीते
वार्ड नंबर-19 रविन्द्र सिंह (391) जीते
वार्ड नंबर-20 सत्येन्द्र सिंह (115) जीते
वार्ड नंबर-21 कुंवर सिंह (204) जीते
वार्ड नंबर-22 फिरोजी खातुन (440) जीती
वार्ड नंबर-23 साबरीन प्रवीन (324) जीती
वार्ड नंबर-24 हिना प्रवीण (402) जीती
वार्ड नंबर-25 सुकेसरी देवी (435) जीती
वार्ड नंबर-26 महावीर कुमार (531) जीते

एक ही परिवार के तीन सदस्यों के सर पर बंधा जीत का सेहरा
बिहिया नगर पंचायत के चुनाव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के सर पर जीत का सेहरा बंधा इस जीत की खुशी में तीनों काफी खुश नजर आ रहे थे बता दें कि बिहिया नगर पंचायत से उप मुख्य पार्षद विजय कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की। वही उनकी पत्नी एवं चाची ने वार्ड पार्षद के पद पर जीत हासिल किया‌। तीनों ने मीडिया से मुखातिब होते हुए जीत का श्रेय जनता जनार्दन को दिया, उन्होंने कहा कि वे लोग नगर पंचायत तथा वार्ड को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

लाटरी से हुआ हार-जीत का फैसला
पीरो नगर परिषद के मतगणना के दौरान एक वार्ड नंबर-18 में हार-जीत का फैसला लाटरी के माध्यम से किया गया। पीरो एसडीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पीरो नगर परिषद के वार्ड नंबर-18 में मतगणना के दौरान ओम प्रकाश चौधरी को 76 तथा राजीव कुमार को 76 मत मिले। जिससे हार-जीत का फैसला पेंच में फंस गया। इसके बाद लाटरी के माध्यम से हार-जीत का फैसला करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि ए-फार साइज के पेपर को चार टुकड़ों में विभक्त करके दो टुकड़ों पर दोनों प्रत्याशियों का नाम लिखा गया‌। उसके बाद उसे एक खाली डब्बे में डाल कर रखा गया। तत्पश्चात एक अन्य व्यक्ति द्वारा उस डब्बे को हिलाकर सिर्फ एक पर्चा निकालने को कहा गया। इसके बाद उसने ओम प्रकाश चौधरी का पर्चा निकाला। जिसे विजेता घोषित किया गया।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!