Homeराजनीतभोजपुर के सात नगर निकाय क्षेत्रों में शपथ ग्रहण आज

भोजपुर के सात नगर निकाय क्षेत्रों में शपथ ग्रहण आज

खबरे आपकी/बिहार/आरा: Bhojpur today राज्य निर्वाचन आयोग ,बिहार, पटना से प्राप्त पत्रांक 55 दिनांक 4 जनवरी 2023 में दिए गए निर्देश के आलोक में दिनांक 13 जनवरी 2023 को जिले के सभी सात नगर निकाय क्षेत्रों में मुख्य पार्षद ,उप मुख्य पार्षद एवं पार्षद पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों को 13 जनवरी 2023 को बजे पूर्वाह्न से 11:00 बजे शपथ ग्रहण कराया जाएगा l इसके लिए नगर निगम आरा में जिला पदाधिकारी, भोजपुर के द्वारा निर्वाचित सभी पार्षदों , उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को शपथ ग्रहण कराया जाएगाl

jay kumar

वही नगर परिषद, पीरों के मामले में अपर समाहर्ता, भोजपुर, नगर पंचायत, जगदीशपुर के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर, नगर पंचायत, बिहिया के मामले में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जगदीशपुर, शाहपुर नगर पंचायत के मामले में भूमि सुधार उप समाहर्ता, जगदीशपुर तथा कोईलवर नगर पंचायत के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा एवं नगर पंचायत, गड़हनी के मामले में भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर आरा के द्वारा शपथ ग्रहण का कार्य संपन्न कराया जाएगा l

जिला पदाधिकारी ,भोजपुर के द्वारा इन अधिकारियों को उक्त कार्य के लिए नियुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है की सभी संबंधित नियुक्त पदाधिकारी सभी निर्वाचित पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को ससमय इस आशय की लिखित सूचना विहित प्रपत्र में तामिला कराते हुए इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा देंl

Bhojpur today: आरा नगर निगम से संबंधित सभी पार्षद ,उप मुख्य पार्षद ,मुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण का कार्य समाहरणालय भोजपुर, आरा के सभागार में 11:00 बजे पूर्वाहन से दिनांक 13 जनवरी 2023 को संपन्न कराया जाएगा l शेष सभी नगर निकायों में दिए गए नोटिस में चिन्हित स्थान पर निर्धारित समय अनुसार शपथ ग्रहण का कार्य संपन्न कराया जाएगाl

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular