Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में किशोर की मौत, घर...

आरा में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में गुरुवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी/बिहार/आरा। Mirganj Ara accident शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में गुरुवार की शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो लोग बाल-बाल बच गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृत किशोर टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी अरुण कुमार केशरी का 14 वर्षीय पुत्र पवन केशरी है। इधर, मृत किशोर के रिश्तेदार मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वह उनके घर पर था, वहां से किसी कार्य के लिए पन्द्रह सौ रुपया लेकर बाजार में जा रहा था। उसी दौरान Mirganj Ara accident मीरगंज मोहल्ले के पास विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई।

जिससे दोनों बाइक सवार गिर पड़े। इसके बाद दूसरा बाइक सवार वहां से फरार हो गया। जबकि वह जख्मी अवस्था में वही पर पड़ा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृत किशोर के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular