HomeNewsक्राइममारपीट व गला दबाकर अधेड़ की हत्या, सनसनी

मारपीट व गला दबाकर अधेड़ की हत्या, सनसनी

  • शराब बेचने से मना करने पर मारपीट का आरोप
  • परिजन ने गांव के ही तीन व्यक्ति पर हत्या का लगाया आरोप
  • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम कल्याणपुर बांध के समीप बरामद हुआ शव

खबरे आपकी/बिहार/आरा: Kalyanpur Bihiya Crime Story भोजपुर के गजराजगंज ओपी अंतर्गत छोटकी सासाराम गांव स्थित कल्याणपुर बांध के समीप एक अधेड़ की मारपीट व गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका हत्या कर फेंका गया शव गुरुवार की दोपहर बरामद हुआ। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

jay kumar

Kalyanpur Bihiya Crime Story: जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी स्व. घुरुल तुरहा के 52 वर्षीय पुत्र समझु तुरहा है। वह पेशे से मजदूर थे। इधर, मृतक के भतीजे ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट व गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उक्त तीनो लोग शराब खरीद बिक्री का कारोबार करते हैं। तीनों उनके चाचा समझु तुरहा से जबरन शराब बेचने के लिए कह रहे थे। उन्होंने इंकार कर दिया। तीन दिन पूर्व भी उनके साथ मारपीट हुई थी। हालांकि बात खत्म हो गई थी। बुधवार की दोपहर भी उसी विवाद को लेकर तीनों ने पुनः उनके साथ मारपीट हुई थी। जिससे वह जख्मी हो गए थे। शाम में वे खाना लेकर बधार में चले गए। सुबह जब वह वापस नहीं लौटे, तो उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

इसके बाद गुरुवार की दोपहर गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनका शव छोटी सासाराम गांव स्थित कल्याणपुर बांध के समीप पड़ा है। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में वहां पड़े हैं। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

दूसरी ओर मृतक के भतीजे डॉक्टर तुरहा ने गांव के ही बगेदन यादव, जगनारायण यादव एवं डिसफल यादव पर मारपीट कर हत्या कर उसके बाद शव को फेंकने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अधेड़ की मौत मारपीट करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सरस्वती देवी व तीन पुत्र मुखिया, विकास एवं राकेश है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी सरस्वती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular