HomeNewsकोईलवर थाने के सकड्डी गांव में चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

कोईलवर थाने के सकड्डी गांव में चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

Deepak Rai murder in Sakaddi: महज दो कट्टा जमीन के विवाद में चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

  • कोईलवर थाने के सकड्डी गांव की सोमवार की रात की घटना
  • मकान बनाने के विवाद में लाठी-डंडों और रॉड से पीट ले ली जान
  • मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

Bihar/Ara खबरे आपकी: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में सोमवार की रात महज दो कट्टा जमीन के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। मकान बनाने को लेकर उपजे विवाद में चचेरे भाइयों द्वारा लाठी-डंडों और रॉड से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक सकड्डी गांव निवासी चंद्रमा राय का 32 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राय था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दीपक के बड़े भाई वीरेंद्र राय ने बताया कि उनके बड़े पापा राम ईश्वर राय ने उसके पिता को 2003 में दो कट्ठा जमीन दी थी। उस जमीन पर अभी वे लोग खेती किया करते थे।

सोमवार की दोपहर उन लोगों द्वारा उसी जमीन पर मकान बनाने का काम लगाया गया था। तभी उसके बड़े पापा के लड़के आ धमके और कहने लगे कि मकान बनाने से रोक दिया गया। कहने लगे कि वह जमीन उनकी है। उनके पिता द्वारा जमीन रजिस्ट्री नहीं की गयी है। उसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। इधर, पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

Deepak Rai murder in Sakaddi: शादी समारोह से लौटने के बाद देर रात की गयी दीपक की पिटाई

वीरेंद्र राय ने बताया कि दिन में झगड़ा होने के बाद बात खत्म हो गई थी। उसके बाद रात में भाई दीपक गांव में ही एक में गया था। देर रात वह घर लौटा और दालान में सोने चला गया। तभी पहले से घात लगाए अर्जुन, विकास, लड्डू और मंतोष सहित अन्य लोगों द्वारा रॉड और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी। उसमें लहूलुहान और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद उसे में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सात भाइयों में छठे स्थान पर था दीपक, पत्नी और बच्चे बेहाल

आशियाना बनाने के चक्कर में दीपक के घर की खुशियां छीन गयी। हत्या के बाद जहां उसकी पत्नी का सुहाग उजड़ गया, वहीं दो बच्चों से पिता का प्यार छीन गया। घर में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि दीपक अपने सात भाइयों में छठे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी बेबी देवी, पुत्र ईशान और पुत्री माही है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद पत्नी बेबी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाइयों का भी बुरा हाल था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular