Homeबिहारआरा भोजपुरआरा पावरग्रिड के विस्तार का शिलान्यास एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

आरा पावरग्रिड के विस्तार का शिलान्यास एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

RK Singh Arrah: आर के सिंह ने कहा की इस विस्तार से सिर्फ आरा ही नहीं बल्कि आस पास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। ऊर्जा की जरूरतें पूरी होने के साथ ही औद्योगिक विकास भी सुनिश्चित होगा एवं रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

Bijay singh

Bihar/Ara: आरा के सांसद, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने आज आरा में Power Grid Corporation of India Limited सबस्टेशन के विस्तार का शिलान्यास किया। इस मौके पर आर के सिंह ने कहा की इस विस्तार से सिर्फ आरा ही नहीं बल्कि आस पास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। ऊर्जा की जरूरतें पूरी होने के साथ ही औद्योगिक विकास भी सुनिश्चित होगा एवं रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

सांसद ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश के कोने कोने में विकास की रोशनी पहुंचे यही हमारी सरकार का लक्ष्य है।

इस अवसर पर बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, संदेश की विधायक श्रीमती किरण देवी, बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बिहार विधानपरिषद के सदस्य अवधेश नारायण सिंह, आरा की महापौर श्रीमती इंदु देवी, उप महापौर श्रीमती पूनम देवी एवं पॉवर ग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. श्रीकांत तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण तथा क्षेत्र की सम्मानित जन प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

RK Singh Arrah: सांसद ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार,आरा में किया। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, जीविका, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जीविका कोरिडोर योजना, नमामि गंगे, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कृत कार्रवाई कुआं/चापाकलो के किनारे सोखता/ जल संचयन संरचना निर्माण, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्की करण निश्चय योजना, पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/महिला/युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, महापौर, उपमहापौर, एमएलसी सहित जिले के कई प्रतिनिधि गण एवं जिले के वरीय पदाधिकारी गण के साथ-साथ जिले के कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

jay kumar
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular