HomeNewsभोजपुर मे हर्ष फायरिंग, बिहिया के जमुआ गांव में युवक को लगी...

भोजपुर मे हर्ष फायरिंग, बिहिया के जमुआ गांव में युवक को लगी गोली

Jamua Harsh Firing/Bihiya: भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किये जाने के बावजूद लोग हर्ष फायरिंग से बाज़ नहीं आ रहें है। 24 घंटे के अंदर हर्ष फायरिंग की घटना सामने आयी है। इस बार बारात निकलने से पहले दूल्हे के परिछावन के समय हर्ष फायरिंग की गयी। इसमें एक किशोर गोली लगने से जख्मी हो गया। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की है।

Jamua Harsh Firing: जख्मी किशोर जमुआ गांव निवासी तपस्या यादव का 17 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है। गोली उसके बायें कंधे में लगी है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।‌ हर्ष फायरिंग करने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया जा रहा है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी। बारात जाने को तैयार लोग भी इधर-उधर दौड़ कर भागने लगे। परिछावन में चल रहा नाच-गान का कार्यक्रम बंद हो गया।

जख्मी किशोर के पिता तपस्या यादव ने बताया कि गांव के ही नगेंद्र साव के बेटे गणेश साव उर्फ बबुआ की बारात उदवंतनगर कारीसाथ गांव जा रही थी। उसके लिए दरवाजे के पास दूल्हे का परिछावन हो रहा था। उसमें बैंड-बाजा बज रहा था और डांसर के साथ कुछ लड़के भी डांस कर रहे थे। उस समय उनका पुत्र राकेश गांव के अन्य लोगों के साथ बारात जाने के लिए पिकअप पर बैठा था। तभी गांव के ही नवीन ओझा की ओर से अचानक फायरिंग की जाने लगी। इसमें उनके बेटे को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। तपस्या यादव की ओर से नवीन ओझा पर अपने बेटे को गोली मारे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular