Homeधर्मआस्था-मंदिरमां आरण्य देवी के भव्य मंदिर निर्माण को ले पाइलिंग की ढलाई...

मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर निर्माण को ले पाइलिंग की ढलाई का कार्य शुरु

  • पूजा-अर्चना के बाद पाइलिंग की ढलाई का शुरु हुआ कार्य
  • मंदिर विकास ट्रस्ट के द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य

Arrah Temple: मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर रविवार (पूर्णिमा) के दिन पाइलिंग की ढलाई का कार्य शुरू हो गया। मंदिर परिसर में भक्तिपूर्ण माहौल में पाइलिंग के ढलाई का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान ब्राम्हण द्वारा विधिवत पूजन-पाठ कराया गया।

jay kumar

इस मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद पांडेय, पुजारी रंगनाथ मिश्रा, पुजारी मनोज पांडेय, इं जीतू सिंह, सुरेश प्रसाद, राजू मेहता, गजेंद्र सिंह, नवीन प्रकाश, जीतू चंद्रवंशी, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश यादव, अनिरुद्ध शुक्ला, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

बता दें की मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर का निर्माण मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के द्वारा कराया जा रहा है। मां का भव्य मंदिर 108 फीट ऊंचा होगा, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। Arrah Temple: मंदिर के नव निर्माण एवं श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट लगातार प्रयासरत है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular