Homeराजनीतझारखंड के जंगल में शहीद गौतम के परिजनों से मिले राजद...

झारखंड के जंगल में शहीद गौतम के परिजनों से मिले राजद नेता हीरा ओझा

Heera Ojha – Martyr Gautam: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत रंडाडीह गांव निवासी शहीद गौतम कुमार के परिजनों से राजद नेता हीरा ओझा मिले। परिजनों से मिलकर दु:ख की घड़ी में ढांढ़स बांधाया। बता दें कि 14 अगस्त की देर शाम नक्सली मुठभेड़ में झारखंड के तुंगा जंगल में एसटीएफ हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गये थे।

Bijay singh

राजद नेता ने कहा की उनके पैतृक गांव रंडाडीह (शाहपुर) में उनके चित्र (Heera Ojha – Martyr Gautam) पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते समय,चतरा के कटकम सांडी से लेकर चाईबासा के सारंडा के जंगलों तक के दृश्य मेरे मनोमस्तिष्क में सजीव होकर चलचित्र की तरह घुमड़ने लगे। वहां नक्सली चेतना के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे कुछ परिचालनिक अभियानों का मैं भी हिस्सा रहा हूं।मेरा अनुभूत सत्य एवं तथ्य यह है कि दोनों तरफ हथियार उठाए गरीब हीं खड़ा है, लड़ रहा है और मर रहा है। मेरी मान्यता है कि राजनीतिक चेतना जल, जंगल एवं जमीन की समस्या का युक्तियुक्त समाधान करले तो नक्सली समस्या स्वतः समापन की ओर बढ़ जाएगी।

” शहीद गौतम कुमार” अपने पीछे दो छोटे भाई एक बहन एवं बूढ़ी मां को निरीह एवं असहाय छोड़ गए हैं। अब समाज एवं प्रशासन की तत्परता से अपने दायित्व को पूरा करने की बारी है। परिवार अधीर होकर प्रतीक्षा कर रहा है। राजद नेता ने कहा की मेरे गाड़ी में लगे झंडे पर आदरणीय लालू जी का चित्र देखकर श्री अशोक पासवान (चचेरे भाई) श्री शंकर दयाल पासवान (ज्येष्ठ पिता)तथा श्री मोहित कुमार (छोटे भाई) आदि उपस्थित जनों की आंखों में एक चमक एवं चेहरे पर आशा एवं विश्वास की जो रेखा उभरी वह अवर्चनीय है। ऐसा प्रतीत होता है कि आज भी गरीब गुरबों की सासों में लालू जी आशा की किरण की तरह बसते है

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular