Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजनक्सली कांड में फरार पूर्व माले सचिव विनोद मिश्रा गिरफ्तार

नक्सली कांड में फरार पूर्व माले सचिव विनोद मिश्रा गिरफ्तार

Paharpur Bhojpur Breaking News: भोजपुर जिले की चरपोखरी थाने की पुलिस ने हथियार तस्करी और नक्सली कांड में सात साल से फरार चल रहे माले के पूर्व सचिव विनोद मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उन्हें चरपोखरी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव के पास से पकड़ा गया है। गिरफ्तार विनोद मिश्रा पहरपुर गांव के रहने वाले हैं। वह पूर्व में भाकपा माले के गड़हनी अंचल के सचिव रह चुका हैं।

एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि 2016 में चरपोखरी थाने में यूएपीए, सीएल और आर्म्स एक्ट के तहत एक कांड दर्ज की गयी थी। इसमें विनोद मिश्रा आरोपित थे। इसके बाद से ही वह फरार चल रहे थे।

इसके अलावा 2012 और 2013 में चरपोखरी और जगदीशपुर थाने में भी विनोद मिश्रा के खिलाफ हथियार तस्करी का केस दर्ज था। उन दोनों मामलों में पूर्व माले नेता विनोद मिश्रा वांटेड थे‌। वह कुछ सालों से बिहार से बाहर चले गये थे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

इस बीच सोमवार को सूचना मिली कि वह गड़हनी इलाके में घूम रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार पूर्व माले नेता की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण सफलता है। Paharpur Bhojpur Breaking News

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular