Homeआरा भोजपुरकोइलवरबेटे ने रची पिता के हत्या की साजिश: पूर्व वार्ड पार्षद हत्याकांड...

बेटे ने रची पिता के हत्या की साजिश: पूर्व वार्ड पार्षद हत्याकांड का खुलासा

Tribhuvan Singh murder: कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्टैंड के पास पूर्व वार्ड पार्षद त्रिभुवन सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को गोली मार कर मिल्की मिश्रपुर निवासी 45 वर्षीय त्रिभुवन सिंह की हत्या की गई थी। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें एक त्रिभुवन का बेटा कुश कुमार शामिल है। त्रिभुवन सिंह पर गोली चलाने वाले दो शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस कांड से संबंधित सीसीटीवी पुलिस ने हासिल कर लिया है। उसी के आधार पर दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।

jay kumar

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक के बेटे कुश कुमार और एक अन्य आरोपी मुन्ना चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिपिता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस को चार मोबाइल और एक बाइक बरामद हुआ है।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी का फुटेज देखने के बाद बहुत कुछ साफ हो गया। उसके बाद टीम का गठन किया गया पुलिस टीम ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फरार अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए छापेमारी चल रही है।

Tribhuvan Singh murder: मामले में बताया गया है कि त्रिभुवन सिंह की हत्या की साजिश पहले ही रची जा चुकी थी। बेटे से उसके अच्छे संबंध नहीं थे। शरब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसमें उनकी पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषी पाई जाती है तो पत्नी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुन्ना चौधरी और त्रिभुवन की पत्नी के बीच करीबी संबंध हैं। मुन्ना चौधरी पहले भी जेल जा चुका है। उसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular