HomeबिहारArrahसांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन का आरा मे जोरदार...

सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन का आरा मे जोरदार प्रदर्शन

आरा समाचार: राजद के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • सांसदों का निलंबन लोकतंत्र पर हमले का बड़ा उदाहरण – विजयेंद्र यादव
    • संख्या बल का घृष्टता पूर्वक दुरुपयोग के कारण कुंद होती संसद – हीरा ओझा

आरा समाचार: सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गठबंधन के सभी प्रमुख घटक दलों की ओर से जिला मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन सह मार्च राजद के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव के नेतृत्व में किया गया। संचालन भाकपा माले के आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।

मार्च रेलवे स्टेशन रोड से शुरू होकर नवादा थाना चौक के रास्ते मठिया मोड़, महावीर टोला होते कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। डीएम के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जगदीशपुर विधायक रामविशुन सिंह लोहिया ने कहा कि सांसदों का बेवजह निलंबन सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है। तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हो रहे हमलों से कोई समझौता नहीं होगा। राजद नेता हीरा ओझा ने कहा भाजपा नीत सरकार द्वारा अपने संख्या बल का घृष्टता पूर्वक दुरुपयोग के कारण कुंद होती संसद तथा अकारण विपक्ष के सांसदों के निलंबन के कारण देश में भाजपा के खिलाफ जन आक्रोश है।

जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव ने कहा कि सांसदों का निलंबन लोकतंत्र पर हमले का बड़ा उदाहरण है। अगिआंव विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आवाज को भी दबा रही है। संदेश विधायक किरण देवी के पुत्र युवा नेता दिपू राणावत यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में फेल हो चुकी केन्द्र की सरकार जनता की आवाज दबा रही है।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जदयू के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राजद नेता पूर्व एमएलसी लालदास राय, रामबाबू पासवान, माले नेता केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव, राजद प्रदेश सचिव मनोज सिंह, मुकेश यादव, एकराम आलम, सीपी चक्रवर्ती, आशा देवी, आलोक रंजन, भाकपा माले के जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, अमित बंटी, कांग्रेस नेता वीरेंद्र मिश्र, श्रीधर तिवारी, शंभू सोनी, राजू प्रसाद, शैलेंद्र राम, धनंजय यादव, हीरा ओझा, राकेश यादव , कपिलदेव अकेला, नंदकिशोर यादव, मंटू शर्मा, ओम प्रकाश, अरुण यादव, अनुराग पांडे, विमल सिंह, सरोज यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, मुराद हुसैन, इंदू सिंह, संगीता सिंह, नंदजी राम, राजनाथ राम, कृष्णा निर्मोही, विष्णु ठाकुर, अभय कुशवाहा, संतोष पांडे, राकेश त्रिपाठी, मनोज अंजनी, रविन्द्र कुमार, प्रमोद राय, विष्णु मिश्रा, सेराज अंसारी, शिवकुमार शर्मा, उमेश यादव, बद्री नारायण, मुन्ना सम्राट, विनोद चंद्रवंशी, प्रभु राय, सियाराम, मदन राय, अर्जुन यादव व सुभाष यादव समेत अन्य थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular