Homeबिहारआरा भोजपुरकरवासीन बालू घाट पर पूजा पाठ के दौरान अधेड़ को लगी गोली,...

करवासीन बालू घाट पर पूजा पाठ के दौरान अधेड़ को लगी गोली, सनसनी

Sahar PS: भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के करवासीन गांव स्थित बालू घाट पर मंगलवार की दोपहर एक अधेड़ को गोली लग गई। उसे दो गोली लगी है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी
    • सहार थाना क्षेत्र के करवासीन गांव स्थित बालू घाट पर मंगलवार की दोपहर घटी घटना

Sahar PS सहार/आरा: भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के करवासीन गांव स्थित बालू घाट पर मंगलवार की दोपहर एक अधेड़ को गोली लग गई। उसे दो गोली लगी है। एक गोली दाहिने हाथ में बांह पर लगी है, जो आरपार हो गई है। जबकि दूसरी गोली पेट के बीचो-बीच लगी है। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ सहार थाना क्षेत्र के अवगिला गांव निवासी स्व.मंगर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह हैं। वह पेशे से किसान है। इधर, मोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह करवासीन गांव स्थित बालू घाट पर बैठे हुए थे। जहां और भी लोग उनके साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान एक व्यक्ति वहां आया और उन्हें काफी करीब से दो गोली मार दी।

आंत में फंसी थी गोली, ऑपरेशन कर निकला बुलेट
सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली से जख्मी हालत में अधेड़ आए थे। उन्हें दो गोली लगी थी। एक गोली उनके दाहिने हाथ में बांह पर लगी थी, जो आरपार हो गई थी और दूसरी गोली उनके पेट के बीचो-बीच लगी थी। जो आंत में जाकर फंस गई थी। गोली लगने के कारण उनका खून काफी बह गया था। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और डैमेज आंत को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की बीपी व पल्स बिल्कुल स्टेबल है। हालांकि उन्हें अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

एसपी बोले: आपस में छीना-झपटी के दौरान लगी गोली
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सहार थाना करवासीन बालू घाट पर मोहन यादव को पेट में गोली लगी है। आगे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घाट पर ही पूजा-पाठ हो रहा था और उसी में दो भाई है, जिनका रास्ता घाट पर जाता है। दोनो आपस में कुछ बहस कर रहे थे। उसी के क्रम में छीना-झपटी में गोली चल जाने से मोहन यादव को पेट में गोली लग गई। घायल का आरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस प्रकरण में सभी व्यक्तियों का नाम ज्ञात हो गया है। घाट पर सभी लोगों का सत्यापन करते हुए जिस व्यक्ति के हाथ से गोली चली है। उसकी गिरफ्तारी हेतु प्राथमीकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular