HomeबिहारArrahबिहार प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने आलोक अंजन

बिहार प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने आलोक अंजन

Alok Anjan – Ara: बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी आरा के कर्मठ ऊर्जावान एवं संघर्षशील युवा नेता आलोक अंजन (छोटे) को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पद पर मनोनीत किया गया।

  • हाइलाइट :-
    • आरा की महापौर इंदू देवी समेत कई लोगों ने दी बधाई
    • वैश्य समाज के लिये बहुत ही गर्व की है बात – राजू

खबरे आपकी  Alok Anjan – Ara आरा: बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी आरा के कर्मठ ऊर्जावान एवं संघर्षशील युवा नेता आलोक अंजन (छोटे) को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पद पर मनोनीत किया गया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन उर्फ राजू गुप्ता द्वारा आलोक अंजन का मनोनयन किया गया। उन्होंने कहा की आलोक अंजन का बिहार प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाये जाना वैश्य समाज के लिये बहुत ही गर्व की बात है, उनके सह संयोजक बनने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। जिससे अगामी लोक सभा और विधान सभा चुनाव में पार्टी को काफी फायदा होगा। उनके माध्यम से काफी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ेंगे। उज्जवल भविष्य के लिये बहुत-बहुत बधाई।

बधाई देने वाले में आरा मेयर इन्दु देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन, भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ बिहार के सह संयोजक पवन जयसवाल, कृष्ण कुमार अनिल सिंह, मुन्ना सोनी, विशाल गुप्ता, जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट आरा के अध्यक्ष राजीव रंजन, अभिजीत आनंद, आजाद श्रीवास्तव, तथा अनेकों व्यावसाइयों ने बधाईयां दी है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular