Homeबिहारआरा भोजपुरशांति मेमोरियल हॉस्पिटल को सातवीं बार मिला टॉप परफॉर्मिंग अस्पताल का दर्जा

शांति मेमोरियल हॉस्पिटल को सातवीं बार मिला टॉप परफॉर्मिंग अस्पताल का दर्जा

Top Hospital Arrah: सीएस डॉ.सुरेश प्रसाद सिंह ने हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. विकास को प्रदान किया प्रशंसा सर्टिफिकेट

Bijay singh

 आरा। भोजपुर के शांति मेमोरियल अस्पताल को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत टॉप परफॉर्मिंग अस्पताल (Top Hospital Arrah) का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसको लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सीएस डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह ने शांति मेमोरियल हॉस्पिटल आरा के सीएमडी डॉ. विकास सिंह को प्रशंसा सर्टिफिकेट प्रदान किया। शांति मेमोरियल अस्पताल को लगातार सातवीं बार यह सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

बता दें कि दिल्ली से आई विशेष टीम द्वारा तकरीबन जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर निजी अस्पतालों का जायजा लिया था। इसमें टॉप परफॉर्मिंग अस्पतालों में शांति मेमोरियल अस्पताल का चयन किया गया। इस अस्पताल में 24×7 दिन मरीजों का इलाज एवं ऑपरेशन किया जाता है। चिकित्सक द्वारा लैपरोस्कोपिक व अन्य विधि से स्वयं ऑपरेशन किया जाता है।

शांति मेमोरियल अस्पताल को प्रशंसा सर्टिफिकेट मिलने पर जिले के चिकित्सकों, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने सीएमडी डॉ. विकास सिंह को बधाई दी है। बधाई देने वाले में सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राजीव आदि ने बधाई दी है।

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular