HomeNewsबिहारबिहार में सियासी बदलाव, पिछले फॉर्मूले पर ही नई सरकार का हो...

बिहार में सियासी बदलाव, पिछले फॉर्मूले पर ही नई सरकार का हो सकता है गठन

Political events of Bihar: भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लगातार दूसरे दिन बिहार में जदयू के साथ भावी रिश्तों और नई सरकार की संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के नेताओं को इस मामले पर किसी तरह की बयानबाजी न करने और इंतजार करने को कहा है।

jay kumar

बिहार के सियासी घटनाक्रम के बीच भाजपा नेतृत्व ने गुरुवार रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ लंबा विचार-विमर्श किया था। केंद्रीय नेतृत्व ने साफ किया था कि जदयू के साथ फिर गठबंधन होने की संभावनाएं और नई परिस्थितियों को लेकर पार्टी कुछ नए निर्णय भी ले सकती है।

खास सूत्र के जरिए संवाद

Political events of Bihar: सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व खास संवाद सूत्र के जरिए नीतीश कुमार के संपर्क में हैं और भावी गठबंधन को लेकर कई चीजे तय की जा रही हैं। इसमें नई सरकार का गठन, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल और लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा भी शामिल है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले फॉर्मूले पर ही नई सरकार का गठन भी हो सकता है, लेकिन भाजपा पूरी तरह सतर्कता बरत रही है।

बैठक में मौजूद रह सकते हैं नड्डा

पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक भी शनिवार और रविवार को पटना में हो रही है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा ले सकते हैं। जदयू की बैठक 28 को जदयू विधानमंडल दल की बैठक 28 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बैठक बुलाई है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular