Homeखेलक्रिकेट2005 वाला माही 2024 में फिर एक दफा लौट आया है

2005 वाला माही 2024 में फिर एक दफा लौट आया है

2005 वाला माही 2024 में फिर एक दफा लौट आया है। वही लंबी जुल्फें और चेहरे पर एवरग्रीन मुस्कान। धोनी IPL 2024 की खातिर CSK के तमाम खिलाड़ियों के साथ मिलकर चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कैंप कर रहे हैं। वहीं पर धोनी की यह तस्वीर क्लिक की गई है। जिसने भी साल 2004-05 में भारत का पाकिस्तान दौरा देखा था, हर कोई कह रहा है कि पुराना माही वापस आ गया है। उस समय धोनी की जुल्फों का गजब क्रेज था।

jay kumar

पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने माही से रिक्वेस्ट की थी, आप अपनी लंबी जुल्फें कभी मत कटवाना। इसमें आप बहुत अच्छे लगते हो। धोनी ने भी थम्ब्स अप करते हुए सहमति जताई थी। उस दौरे पर धोनी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को मारकर तोड़ दिया था। फैंस का कहना है कि जब पुराना लुक वापस आ गया है, तो फॉर्म भी वही नजर आएगी। क्या आपको भी यह तस्वीर देखकर लगता है कि 20 साल पुराना माही लौट आया है?

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular