Homeभोजपुरबड़हाराबड़हरा प्रखंड के सेमरा में सांसद प्रतिनिधि पर हमला, वाहन के शीशे...

बड़हरा प्रखंड के सेमरा में सांसद प्रतिनिधि पर हमला, वाहन के शीशे तोड़े

आरा लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया के तहत बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बूथ संख्या 81 पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह पर जानलेवा हमला किया गया।

Semra: आरा लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया के तहत बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बूथ संख्या 81 पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह पर जानलेवा हमला किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Semra:Attack on MP representative
    • सेमरा स्थित बूथ संख्या 81 पर भाजपा के बूथ एजेंट को हटाने का मामला
    • बूथ संख्या 81 पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह पर जानलेवा हमला

आरा/बड़हरा: लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया के तहत बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बूथ संख्या 81 पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। उनके वाहन के शीशे भी तोड़ दिये गये। घटना की सूचना पाकर बूथ से अर्द्धसैनिक बलों ने घायल धीरेन्द्र किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। उनका इलाज पीएचसी बड़हरा में कराया गया, जहां से बेहतर इलाज व सीटी स्कैन के लिए आरा भेजा गया।

जानकारी के अनुसार सेमरा स्थित बूथ 81 पर भाजपा के बूथ एजेंट को किसी मतदान अधिकारी द्वारा यह कहकर हटा दिया गया कि पार्टी के मतदान अभिकर्ता द्वारा जारी हस्ताक्षर सही व मान्य नहीं है। इसकी सूचना धीरेन्द्र सिंह को बूथ एजेंट ने दी। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि वहां पहुंचे थे।

इस संबंध में धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग बूथ पर आकर उनके साथ हंगामा करने लगे। फिर सैकड़ों लोग एकत्र हो गये और उन्हें मारने-पीटने लगे। उनकी स्कार्पियो वाहन में तोड़फोड़ की। उनके बूथ एजेंट को बूथ से भगाकर विपक्षी पार्टी के लोग बूथ कब्जा कर अपने पक्ष में वोट कर रहे थे। लोग इतने उग्र थे कि उनकी जान भी जा सकती थी। हालांकि अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने उनकी जान बचाई तथा बूथ से सुरक्षित बाहर निकाला।

फिर उन्होंने घटना की सूचना सांसद, डीएम, एसपी व थानाध्यक्ष को दी। घटना के बाद पीड़ित धीरेन्द्र बड़हरा पीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बेहतर इलाज व सीटी स्कैन के लिए आरा रेफर किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह व थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने की बात बताई।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular