Homeबिहारआराचुनावी रंजीश को लेकर भोजपुर में फायरिंग, किशोरी समेत तीन जख्मी

चुनावी रंजीश को लेकर भोजपुर में फायरिंग, किशोरी समेत तीन जख्मी

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में शनिवार की शाम चुनावी रंजिश में फायरिंग हुई। इस दौरान गोली‌ लगने से किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Paiga: भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में शनिवार की शाम चुनावी रंजिश में फायरिंग हुई। इस दौरान गोली‌ लगने से किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

  • हाइलाइट :- Paiga
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में शनिवार की शाम हुई फायरिंग
    • गोली‌ लगने से किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी
    • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आरा/बड़हरा: भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में शनिवार की शाम चुनावी रंजिश में फायरिंग हुई। इस दौरान गोली‌ लगने से किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। सरेशाम इस घटना के बाद गांव व आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। वही पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी स्व. रामाधार राम के 56 वर्षीय पुत्र किशुन दयाल राम, अमरजीत राम का 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार एवं एक अन्य किशोरी शामिल है। इसमें राहुल कुमार को दाहिने साइड सीने में एवं किशुन दयाल राम को बाएं साइड कंधे पर गोली लगी है।

उधर, घटना की सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मियों के परिजनो से मिल घटना की जानकारी ली। वहीं सदर अस्पताल में इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि एक को बाएं साइड कंधे एवं दूसरे को दाहिने सीने में गोली लगी है। दोनों की स्थिति स्टेबल है। जिसे सीने में गोली लगी है, उसका एक्स-रे कराया गया है। एक्स-रे में एक छोटा सा बुलेट का प्लेट पाया गया है। हम लोगों के द्वारा दोनों का इलाज कराया जा रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular