Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में बड़े पैमाने पर परिवारों के नाम सूची से गायब

शाहपुर में बड़े पैमाने पर परिवारों के नाम सूची से गायब

शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक हुई।

Shahpur Block Flood: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक हुई

  • हाइलाइट : Shahpur Block Flood
    • पंचायत में बड़े पैमाने पर परिवारों के नाम सूची से गायब- BDC

आरा/शाहपुर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गीता देवी द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया बताया गया कि बाढ़ सहायता व अनुदान के लिए बनाई गई सूची में बहुत सारे परिवारों का नाम कटा हुआ है। जिसे जोड़ने का कार्य यथाशीघ्र होना चाहिये। कहा की पंचायत में बड़े पैमाने पर परिवारों के नाम सूची से गायब है।

पंचायत समिति सदस्यों ने बताया की जिस तेजी से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है यदि कोई बाढ़ प्रभावित परिवार बांध (चिन्हित शरणस्थलों) पर रहने के लिए आए तो वहां व्यवस्था होनी चाहिए। वहां पर सामुदायिक रसोई, पशुओं के लिए चारा व मेडिकल टीम की व्यवस्था जरूरी है।

बैठक में उपस्थित सीओ शमां परवीन व बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह द्वारा सदस्यों को बताया गया कि सभी तरह की तैयारी पूरी है। बाढ़ जैसे हालात जैसे हैं उत्पन्न होंगे आबादी को निष्क्रमण के लिए व्यवस्था की जाएगी। शरण स्थलों पर सामुदायिक रसोई एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में आरो रश्मि सागर, मुखिया मनोज ठाकुर, बीरबल सिंह, सुनील कुमार सिंह, भरत जी ओझा, मुखिया प्रतिनिधि अखिल सिंह, विष्णु राम, सुभाष कुमार प्रसाद, राजू ओझा, रिंकू तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular