Thursday, September 19, 2024
No menu items!
HomeबिहारआराBHOJPUR CRIME: आरा में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर को मारी गोली

BHOJPUR CRIME: आरा में हथियारबंद बदमाशों ने किशोर को मारी गोली

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट के समीप उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी शिवजी यादव का 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी।

Criminals shot Ashish: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट के समीप उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी शिवजी यादव का 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी।

  • हाइलाइट :Criminals shot Ashish
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • जख्मी किशोर का आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
    • नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट के समीप शनिवार की देर रात घटी घटना

आरा: शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट के समीप शनिवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। जख्मी किशोर को गोली पेट में मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसके परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी शिवजी यादव का 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर स्थित सूर्य नगर गली नंबर दो में रहता है।

इधर, जख्मी आशीष कुमार ने बताया कि पांच दिन पूर्व उसकी गाय चोरी हो गई थी। शनिवार की देर रात वह अपनी गाय को खोजने के लिए निकला था। खोजने के क्रम में जब वह बाजार समिति गेट के पास पहुंचा। तभी एक सवारी गाड़ी पर सवार चार हथियारबंद बदमाश आए और उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि जख्मी छात्र को गोली किसने और क्यों मारी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

वही इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते रात्रि समय 11 बजे नवादा थाना अंतर्गत बाजार समिति के पास चार पांच अज्ञात अपराध कर्मी द्वारा जगदेव नगर निवासी आशीष कुमार उम्र 17 वर्ष, पिता शिवजी यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज निजी किलनिक आरा में चल रहा है। गोली मारने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।अपराधियों की पहचान के लिए छापामारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि जख्मी जगदेव नगर से गोढ़ना रोड अपने खटाल पर जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पता चल पाएगा गोली क्यों मारी गई।

उधर, इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी किशोर को गोली पेट के बीचो-बीच लगी थी। गोली लगने के कारण छोटी व बड़ी आंत एवं पेशाब की थैली क्षतिग्रस्त हो गई थी।ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और उसके सभी डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है। लेकिन उसे अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा।

जबकि दूसरी तरफ जख्मी के बड़े भाई रंजन कुमार यादव ने बताया कि दो माह पूर्व उसकी बहन की शादी थी। उस समय समियाना में दस मनचले लड़के आ गए थे और बारातियों से झगड़ा कर लिया था। उस समय जब हम और मेरा भाई वहां गए तो उन लोगों द्वारा मेरे छोटे भाई के साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल भी छीन लिया गया था। पांच दिन पहले उसकी गाय चोरी हो गई थी। शनिवार की रात उसी गाय को वह खोजने के लिए वह गया था। तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर सूचना दिया गया की आशीष को चोट लग गया है। सूचना पाकर जब वे लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसे गोली लगी है। जिसके बाद उनके द्वारा इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Shahpur - Bhojpur -Fllod
Shahpur - Bhojpur -Fllod

Most Popular