Homeबिहारआरा भोजपुरविसर्जन के दौरान जातिसूचक गाना बजाने से मना करने पर दो गुटों...

विसर्जन के दौरान जातिसूचक गाना बजाने से मना करने पर दो गुटों के बीच रोड़ेबाजी

Casteist song: भोजपुर के धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान जातिसूचक गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये।

Casteist song: भोजपुर के धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान जातिसूचक गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये।

  • हाइलाइट : Casteist song
    • रोड़ेबाजी के दौरान होमगार्ड जवान समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी
    • धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार की शाम घटी घटना

Casteist song आरा: भोजपुर के धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान जातिसूचक गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर रोडबाजी हुई।रोड़ेबाजी में होमगार्ड जवान समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके अलावे पुलिस की प्राइवेट गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जख्मी पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में होमगार्ड जवान 55 वर्षीय सियाराम दुबे, 54 वर्षीय योगेंद्र सिंह एवं 24 वर्षीय सिपाही रोहित कुमार शामिल है। वह तीनों धोबहा थाना में कार्यरत हैं। इधर, होमगार्ड जवान सियाराम दुबे ने बताया कि वे लोग मूर्ति विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर थे। तभी विसर्जन करने जा रहे लोगों द्वारा जातिसूचक गाना बजा दिया गया।

जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग भड़क उठे और उनके बीच पहले धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा रोड़ीबाजी कर दी गई। जब पुलिस उन्हें मना करने गई, तो उन लोगों द्वारा पुलिस पर भी रोडबाजी कर दी गई। जिसमें वह वह उनके साथी होमगार्ड जवान योगेंद्र सिंह एवं सिपाही रोहित कुमार जख्मी हो गए।

इसके अलावे एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। कई ग्रामीण आंशिक रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर धोबहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। वहीं दूसरी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगो को हिरासत में भी लिया है। हालांकि इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हो पाई है

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular