Homeबिहारआरा भोजपुरपांच बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया, विद्युत करंट...

पांच बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया, विद्युत करंट से बुजुर्ग की मौत

Amma Mohammadpur: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अम्मा मोहम्मदपुर गांव काली मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना

  • हाइलाइट: Amma Mohammadpur
  • शौच करने गये बुजुर्ग की करंट लगने से मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा, भोजपुर। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अम्मा मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की सुबह हुई एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। एक बुजुर्ग किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से असामयिक मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 60 वर्षीय नंद किशोर साह के रूप में हुई है, जो अम्मा मोहम्मदपुर गांव के ही निवासी थे।

Amma Mohammadpur : काली मंदिर के समीप घटी घटना

त्रिवेणी साह के पुत्र नंद किशोर साह पेशे से एक किसान थे। मंगलवार की सुबह वे अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार गांव में स्थित काली मंदिर के समीप शौच के लिए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, शौच के बाद जब वे पास ही स्थित नल पर हाथ-पैर धो रहे थे, तभी वहां विद्युत तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा।

आरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

विद्युत प्रवाह के कारण वे तत्काल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इत्तेफाक से, उसी समय गांव के कुछ अन्य लोग मवेशियों को चराने के लिए बधार की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर नल के पास अचेत अवस्था में पड़े नंद किशोर साह पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की सूचना उनके परिजनों को दी। आनन-फानन में परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक के चचेरे भाई बलिराम साह ने कहा:

इधर, मृतक के चचेरे भाई बलिराम साह ने बताया कि मंगलवार की सुबह गांव में स्थित काली मंदिर के समीप शौच करने के लिए गए थे। उसके बाद वह जब हाथ-पैर धो रहे थे। उसी दौरान वह करंट चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंद किशोर साह की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में उनकी पत्नी रामावती देवी के साथ-साथ तीन पुत्रियां – प्रतिमा कुमारी, निशा कुमारी, रुबी कुमारी और दो पुत्र – कर्मेंद्र कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार हैं। घर के मुखिया को खो देने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular