Homeआरा भोजपुरकोइलवरकोइलवर में गोली से जख्मी युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

कोइलवर में गोली से जख्मी युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पठान टोली वार्ड नंबर चार निवासी स्व. मजीद खान का 49 वर्षीय पुत्र मो. जैनुल अबुद्दीन उर्फ छोटू खान है।

Surondha Colony – Koilwar: भोजपुर में गोली से जख्मी अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना की निजी अस्पताल में बुधवार की दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया।

  • हाइलाइट : Surondha Colony – Koilwar
    • इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में उसने तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी में सोमवार की शाम घटी थी घटना

आरा: भोजपुर में गोली से जख्मी अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना की निजी अस्पताल में बुधवार की दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पठान टोली वार्ड नंबर चार निवासी स्व. मजीद खान का 49 वर्षीय पुत्र मो. जैनुल अबुद्दीन उर्फ छोटू खान है। वह 14 वर्ष तक सऊदी अरब रहा। वर्ष 2022 में वापस घर लौटा था। उसके बाद वह गाड़ी चलने का काम करते थे।

वही मो.जैनुल आबुद्दीन उर्फ छोटू खान ने मृत्यु से पहले बताया था कि दस दिन पूर्व सुरौंधा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने उसे सोलह हजार रुपए कर्ज लिया था। कहा था कि मैं तुरंत लौटा दूंगा। लेकिन वह पैसा नहीं दे रहा था। सोमवार की शाम जब वह सुरौंधा कॉलोनी में उसके साथ बैठा हुआ था। तभी पैसे को लेकर उन दोनों के बीच कहासुनी हुई।

इसके बाद उक्त युवक वहां से उठकर अपने घर चला गया। जैसे ही वह अपने घर वापस लौटने के लिए बाइक पर बैठे थे। तभी उक्त युवक आया और उन्हें ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

जिसके बाद स्थानीय थाना एवं परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया था। वही दूसरी ओर जख्मी मो.जैनुल आबुद्दीन उर्फ छोटू खान ने शोले नामक व्यक्ति पर पैसे मांगने के विवाद में खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular