Homeमनोरंजनकौन है अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला कुंदन सिंह? बड़े संगठन...

कौन है अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला कुंदन सिंह? बड़े संगठन से है संबंध

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पूछताछ के लिए कुंदन सिंह को पटना पुलिस की विशेष टीम ने भोजपुर जिले के कतिरा से हिरासत में लिया था।

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पूछताछ के लिए कुंदन सिंह को पटना पुलिस की विशेष टीम ने भोजपुर जिले के कतिरा से हिरासत में लिया था।

jay kumar
  • हाइलाइट : Bhojpuri Actress Akshara Singh
    • भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को फोन कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गयी थी
    • रणवीर सेना के प्रमुख रहे दिवंगत बरमेश्वर मुखिया का पोता बताया जा रहा है कुंदन सिंह

आरा: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह से रंगदारी की मांग करने वाला गिरफ्तार कुंदन सिंह पर आरोप है कि उसने सोमवार 11 नंवबर की रात भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह को फोन कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। इस मामले में पटना पुलिस की एक विशेष टीम ने भोजपुर जिले के कतिरा से कुंदन सिंह को गिरफ्तार किया था।

दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि जिस वक्त पुलिस ने कुंदन सिंह को गिरफ्तार किया वह शराब के नशे में धुत था। अनुसंधान के क्रम में पाया गया है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी वह मोबाइल नंबर गिरफ्तार अभियुक्त कुंदन सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार कुंदन सिंह रणवीर सेना के प्रमुख रहे दिवंगत बरमेश्वर मुखिया का पोता बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पूछताछ के लिए कुंदन सिंह को पटना पुलिस की विशेष टीम ने भोजपुर जिले के कतिरा से हिरासत में लिया था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular