Homeआरा भोजपुरपीरोजिला जज ने पीरो व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण

जिला जज ने पीरो व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण

District Judge - Civil Court: जिला व सत्र न्यायाधीश भरत भूषण भसीन ने पीरो बार एसोसिएशन पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। बार एसोसिएशन की कमेटी की ओर से अंगवस्त्र और बुके दे उन्हें सम्मानित किया गया।

District Judge – Civil Court: जिला व सत्र न्यायाधीश भरत भूषण भसीन ने पीरो बार एसोसिएशन पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। बार एसोसिएशन की कमेटी की ओर से अंगवस्त्र और बुके दे उन्हें सम्मानित किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : District Judge – Civil Court
    • बार एसोसिएशन द्वारा स्थानीय अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया

आरा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश भरत भूषण भसीन ने पीरो व्यवहार न्यायालय का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। व्यवहार न्यायालय पीरो के नाजिर और सिरिस्तेदार संत कुमार सिंह ने प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया। मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह दल-बल के साथ मौजूद थे।

जिला व सत्र न्यायाधीश भरत भूषण भसीन ने पीरो बार एसोसिएशन पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। बार एसोसिएशन की कमेटी की ओर से अंगवस्त्र और बुके दे उन्हें सम्मानित किया गया।

बार एसोसिएशन की कमेटी की ओर से स्थानीय अधिवक्ताओं की समस्याओं से भी अवगत कराया गया। सब जज रूपेश कुमार और मुंसफ कुंदन पासवान के अवकाश पर रहने के चलते जिला व सत्र न्यायाधीश से मुलाकात नहीं हो सकी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular