Homeबिहारबिहार पुलिसशाहपुर : शराब बरामदगी समेत अन्य मामलों में तीन गिरफ्तार

शाहपुर : शराब बरामदगी समेत अन्य मामलों में तीन गिरफ्तार

Shahpur Police: भोजपुर जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर 38 लीटर शराब बरामदगी समेत अन्य मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Bijay singh
  • हाइलाइट :
    • शाहपुर थाने में नष्ट की गई 407 लीटर शराब

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर 38 लीटर शराब बरामदगी समेत अन्य मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि शाहपुर-बनाही गंज रोड से पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाईगंज गांव निवासी मंजय कुमार तुरहा को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़ही मोहल्ले में छापेमारी कर 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस धंधे में संलिप्त धंधेबाज पुलिस को देख फरार होने में सफल रहा। वहीं पूर्व में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त डुमरिया गांव निवासी मनु भगत और कुश भगत को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Shahpur Police: शाहपुर थाने में नष्ट की गई 407 लीटर शराब

शाहपुर थाने में करीब 407 लीटर शराब की विनष्टीकरण की गई है। इस संबंध में शाहपुर थाने के थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि उत्पाद विभाग के मामले में अलग-अलग स्थानों से बरामद 406 लीटर देसी और 720 एमएल विदेशी समेत कुल करीब 407 लीटर शराब की विनष्टीकरण की गई है। इस दौरान शाहपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं उत्पाद विभाग समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

jay kumar
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular