HomeNewsबिहारकोईलवर के सकड्डी गांव में दुल्हन के फौजी भाई को मारी गोली,...

कोईलवर के सकड्डी गांव में दुल्हन के फौजी भाई को मारी गोली, पटना रेफर

बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी समारोह में नाच प्रोग्राम के दौरान जमकर बवाल मच गया। बारात में डांसरों से स्टेज पर चढ़कर बदतमीजी का विरोध करने पर दुल्हन के फौजी भाई को गोली मार दी गई।

Sakkadi Koilwar: कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में बुधवार की रात गोली लगने से घायल फौजी राजेश कुमार (38) को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Sakkadi Koilwar
    • बदमाशों पर 20 से 25 राउंड फायरिंग करने का आरोप

Sakkadi Koilwar आरा/कोईलवर: बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी समारोह में नाच प्रोग्राम के दौरान जमकर बवाल मच गया। बारात में डांसरों से स्टेज पर चढ़कर बदतमीजी का विरोध करने पर दुल्हन के फौजी भाई को गोली मार दी गई। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में बुधवार रात को हुई। गोली लगने से घायल फौजी राजेश कुमार (38) को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार को सकड्डी गांव में एक शादी समारोह हो रहा था। बारात के दौरान डांस प्रोग्राम रखा गया था। डांसर स्टेज पर नाच रहे थे। तभी कुछ असामाजिक तत्व स्टेज पर चढ़कर डांसरों से बदतमीजी करते हुए गोलीबारी करने लगे। जब दुल्हन के फौजी भाई ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर ही फायरिंग कर दी।

राजेश के दाहिने हाथ की कोहनी के पास गोली लगी। वह भारतीय सेना में जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में हवलदार के पद पर तैनात हैं। गोली मारने का आरोप गांव के ही सरोज कुमार नाम के एक लड़के और उसके 8-10 साथियों पर लगाया जा रहा है। फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश मौके से भाग निकले। बदमाशों पर 20 से 25 राउंड फायरिंग करने का आरोप है।

जनमासे में फायरिंग और दुल्हन के भाई को गोली मारे जाने की घटना से बारात में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular