Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया चौरस्ता जाम की समस्या से मिलेगी निजात, डीएम ने किया भ्रमण

बिहिया चौरस्ता जाम की समस्या से मिलेगी निजात, डीएम ने किया भ्रमण

DM visited Bihiya Chowrasta: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा बिहिया चौरस्ता पर जाम की समस्या के निदान हेतु भ्रमण किया गया।

DM visited Bihiya Chowrasta: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा बिहिया चौरस्ता पर जाम की समस्या के निदान हेतु भ्रमण किया गया।

  • हाइलाइट्स:DM visited Bihiya Chowrasta
    • जाम की समस्या से निजात के लिए डीएम ने बिहिया चौरस्ता का भ्रमण किया
    • डीएम ने जल निकासी के लिए नाले का निर्माण प्रारंभ करने का दिए निर्देश

आरा/बिहिया: भोजपुर जिले के बिहिया चौरस्ता से होकर आरा-बक्सर मार्ग पर जाम की समस्या से निजात के लिए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा भ्रमण किया गया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता,पथ प्रमंडल को अविलंब सड़क चौड़ीकरण करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने जल जमाव की समस्या के निदान हेतु संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत एवं कार्यपालक पदाधिकारी, पथ प्रमंडल को समन्वय स्थापित करते हुए अविलंब जल निकासी के लिए नाले का निर्माण प्रारंभ करने का निर्देश दिए।

इस अवसर पर जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, बिहिया प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनालिसा प्रियदर्शिनी, अंचलाधिकारी रचना कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular