Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर पंचायत में नहीं है एक भी आंगनबाड़ी केंद्र

शाहपुर नगर पंचायत में नहीं है एक भी आंगनबाड़ी केंद्र

Anganwadi center in Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र नहीं रहने से पौष्टिक आहार के साथ आरंभिक शिक्षा से कई दशकों से वंचित है।

Anganwadi center in Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र नहीं रहने से पौष्टिक आहार के साथ आरंभिक शिक्षा से कई दशकों से वंचित है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Anganwadi center in Shahpur
    • वार्ड-01 से लेकर सभी 11 वार्डों में अब तक नहीं खुले आंगनबाड़ी केंद्र
    • नगर के बच्चे पौष्टिक आहार के साथ आरंभिक शिक्षा से कई दशकों से है वंचित

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। ऐसे में नगर के गरीब परिवार के बच्चे आरंभिक शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक भेाजन से भी वंचित हैं। सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पठन-पाठन कराने के साथ साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 01 से 11 तक में आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की पहल विभाग द्वारा अब तक नहीं की गई है। ऐसे में नगर के गरीब, निर्धन परिवार के बच्चों को कई दशकों से पौष्टिक आहार या कुपोषण से बचाव के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। नगर के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र नहीं रहने से पौष्टिक आहार के साथ आरंभिक शिक्षा से कई दशकों से वंचित है।

पत्राचार किया गया है: पूर्व चेयरमैन बबीता देवी ने कहा की शाहपुर नगर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना नहीं होना गंभीर बात है। मेरे कार्यकाल में वार्ड-01 से लेकर सभी 11 वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना के लिए विभाग के वरीय अधिकाकारियों से पत्राचार किया गया है।

इस तरह से तय होते हैं आंगनबाड़ी केंद्र: आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने को लेकर यह व्यवस्था है कि एक वार्ड में एक आंगनबाड़ी केंद्र होना चाहिए। एक आंगनबाड़ी केंद्र में 40 बच्चों को पढ़ाने व उन्हें पोषाहार उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था आम तौर पर रहती है।

यह माना जाता है कि एक वार्ड की आबादी एक हजार तक होगी। पर ऐसे वार्ड जहां एक हजार से अधिक आबादी होती है। वहां एक से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र या जरूरत के अनुसार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र शुरू की जाती है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular