Homeबिहारआराआरा जेल से नौ कुख्यात अपराधियों को सूबे के केन्द्रीय कारा में...

आरा जेल से नौ कुख्यात अपराधियों को सूबे के केन्द्रीय कारा में किया गया स्थानांतरित

Ara to central jail: भोजपुर जिले के आम लोगो में शांति व विधि-व्यवस्था, लोकहित एवं जनहित में प्रशासनिक दृष्टिकोण से मंडल कारा, आरा से 9 कुख्यात विचाराधीन बंदियों को सूबे के दूसरे कारा में स्थानान्तरित किया गया है।

  • हाइलाइट्स :Ara to central jail
    • बक्सर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मोतिहारी, पूर्णिया एवं गया केंद्रीय कारा में किया गया स्थानांतरित
    • पुलिस अधीक्षक राज द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी

आरा: भोजपुर जिले के आम लोगो में शांति व विधि-व्यवस्था, लोकहित एवं जनहित में प्रशासनिक दृष्टिकोण से मंडल कारा, आरा से 9 कुख्यात विचाराधीन बंदियों को सूबे के दूसरे कारा में स्थानान्तरित किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा गुरुवार को दी गई।

एसपी ने बताया कुख्यात अपराधी गोरख महतो, ऋषि चौधरी उर्फ ऋषिकेश चौधरी को विशेष केन्द्रीय कारा, भागलपुर (तृतीय खण्ड), सरोज राय को केन्द्रीय कारा, बक्सर, रितिक सिंह को शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा मुजफ्फरपुर, विद्यासागर गुप्ता उर्फ विडियो साह को केन्द्रीय कारा, मोतिहारी, श्री राम बिन्द उर्फ चोली बिन्द को केन्द्रीय कारा पूर्णिया, पप्पू सम्राट को केन्द्रीय कारा गया, नन्दन कुमार सिंह को केन्द्रीय कारा, मोतिहारी एवं मंटू कहार उर्फ मंटू समीर को शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में स्थानान्तरित किया गया है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular