Homeबिहारआराआरा के काजी टोला मजार के समीप युवक को बदमाशों ने मारी...

आरा के काजी टोला मजार के समीप युवक को बदमाशों ने मारी चार गोली

Qazi Tola Mazar: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला स्थित मजार के समीप बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।

Qazi Tola Mazar: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला स्थित मजार के समीप बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।

  • हाइलाइट्स: Qazi Tola Mazar
    • जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी
    • टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला स्थित मजार के समीप बुधवार की देर रात घटी घटना

Qazi Tola Mazar: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला स्थित मजार के समीप बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को चार गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली पेट, दूसरी गोली प्राइवेट पार्ट, तीसरी गोली दाहिने साइड सीने एवं चौथी गोली दाहिने जांघ पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। उसे अनान-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय एवं अपर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मोहल्ला वार्ड नंबर- 26 निवासी भरत प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है। वह शादी-विवाह एवं अन्य पार्टी में बैलून सजाने का काम करता है।

इधर, रौशन कुमार ने बताया कि मोहल्ले के ही पिंटू सम्राट एवं अंशु कुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। तभी पिंटू कुमार ने भलुहीपुर मोहल्ले से अपने दोस्त मुखिया यादव एवं बजरंगी को बुलाया। इसके बाद अंशु वहां से निकल गया। जब वह बिस्किट लेकर घर जा रहा था। तभी पिंटू सम्राट ने उसे बुलाया तो मुखिया यादव और बजरंगी कहने लगे कि ये वही है क्या। यह कहकर उन दोनों ने उसे ताबड़तोड़ चार गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को चार गोली मारी गई है। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था और बड़ी आंत पूरी क्षतिग्रस्त हो गया था। ऑपरेशन के दौरान बाईपास सर्जरी कर बुलेट्स निकाल दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular