Homeबिहारआरा भोजपुरपटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

पटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

Patna-Ara-Sasaram Highway: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

Patna-Ara-Sasaram Highway: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

  • हाइलाइट्स: Patna-Ara-Sasaram Highway
    • पटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग की केंद्रीय मंत्रिपरिषद से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है:डीएम

आरा: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनएच-119ए (पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना, ग्रामीण कार्य विभाग, और पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे गत सप्ताह केंद्रीय मंत्रिपरिषद से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी को बचे हुए भूमि अधिग्रहण कार्य को अविलंब पूर्ण करने तथा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को इस कार्य का सतत अनुश्रवण करने तथा परियोजना निदेशक, एनएचएआई, सासाराम एवं पटना को मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने एवं उसमें आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग (आरा,पीरो) को लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण की अधियाचना अविलंब भू-अर्जन कार्यालय भेजने का निर्देश दिया। साथ ही,शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा को संचालित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक (एनएचएआई पटना और सासाराम), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर आरा, जगदीशपुर, पीरो), उपसमाहर्ता भूमि सुधार (सदर आरा और पीरो), कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग (आरा, पीरो, और जगदीशपुर), कार्यपालक अभियंता शाहाबाद पथ प्रमंडल आरा, तथा अंचलाधिकारी (तरारी, चरपोखरी, गड़हनी, कोईलवर, उदवंतनगर, सहार, संदेश, और बड़हरा) समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular