Homeबिहारआराडीएम व एसपी ने भोजपुर के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

डीएम व एसपी ने भोजपुर के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

आरा समहारणालय परिसर में गुरुवार को भोजपुर जिलांतर्गत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।

Topper students of Bihar Board: आरा समहारणालय परिसर में गुरुवार को भोजपुर जिलांतर्गत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।

Bijay singh
  • हाइलाइट्स: Topper students of Bihar Board
    • वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित
    • डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया सम्मानित

आरा: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पटना के द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में सूबे में उत्कृष्ट स्थान लाने वाले भोजपुर के मेधावी बच्चों के सम्मान में गुरुवार को समहारणालय परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस मौके पर डीएम तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज द्वारा संयुक्त रूप से मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएम व एसपी ने भोजपुर के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

उत्कृष्ट स्थान लाने वाले छात्र: इनमें बिहार में प्रथम स्थान लाने वाले हाई स्कूल अगिआंव के छात्र रंजन वर्मा (489), छठा स्थान प्राप्त करने वाले हाई स्कूल यादवपुर के छात्र आकाश कुमार (484) एवं एसबी हाई स्कूल आरा के छात्र दिव्यांश कुमार (484), आठवां स्थान लाने वाले कैथोलिक हाई स्कूल आरा के छात्र विवेक कुमार (482), हाई स्कूल सोनबरसा के छात्र मनीष कुमार (482) हाई स्कूल आयर के छात्रा रुचि कुमारी (482) को सम्मानित किया गया।

वहीं नवम स्थान प्राप्त करने वाले हाई स्कूल शाहपुर के छात्र अमित कुमार (481), हाई स्कूल सिकरहटा के छात्र अमरकांत कुमार (481), हाई स्कूल हरदिया की छात्रा अंजली कुमारी (481) एवं दशम स्थान प्राप्त करने वाली हाई स्कूल शाहपुर की छात्रा वर्षा कुमारी (480) को सम्मानित किया गया।

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular