Homeबिहारआरासीए को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

सीए को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने घटना के तीन घंटे के अंदर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Majhauwa firing: नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा में शुक्रवार की रात्रि का को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Majhauwa firing
    • पुलिस ने घटना के तीन घंटे के अंदर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरा: नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा में शुक्रवार की रात्रि का को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के महज 3 घंटे के अंदर दोनों को गिरफ्तार का उपलब्धि हासिल की है। इसकी जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ वन परिचय कुमार ने शनिवार की दोपहर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र विशाल कुमार एवं सत्येंद्र सिंह का पुत्र अतुल सिंह है। उन्होंने बताया शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा में पूर्व के विवाद में फायरिंग एवं मारपीट की घटना हुई थी। फायरिंग में छोटकी सिंगही निवासी सीए गोली लगने से जख्मी हो गये थे। वहीं मारपीट में मझौंवा निवासी दो लोग घायल हो गए थे।

इस मामले में नगर थाना में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 3 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में आरा नगर थाना एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा बल का सराहनीय योगदान रहा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular