HomeNewsबिहारआरा से बड़ी खबर: सुमित कुमार सिंह हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों...

आरा से बड़ी खबर: सुमित कुमार सिंह हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों ने किया समर्पण

Big News From Ara: आरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। चर्चित सुमित कुमार सिंह हत्याकांड मामले में नामजद दो आरोपियों ने समर्पण कर दिया है।

  • हाइलाइट: Big News From Ara
    • पुलिसिया दबिश के कारण आरा कोर्ट में किया समर्पण

आरा। आरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। चर्चित सुमित कुमार सिंह हत्याकांड मामले में नामजद दो आरोपियों ने समर्पण कर दिया है। पुलिसिया दबिश के कारण दोनों ने गुरुवार को आरा कोर्ट में समर्पण कर दिया। सूत्रों की माने तो समर्पण करने वालों में नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी शिव बालक प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के रस्सी बागान मोहल्ला निवासी सागर कुमार हैं। दोनों हत्याकांड के नामजद अभियुक्त हैं।

बता दें की 5 सितंबर 2025 की रात टाऊन थाना क्षेत्र के महावीर टोला रोड में हथियारबंद अपराधियों ने सुमित कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे काफी करीब से दो गोली मारी गई थी। मृतक महावीर टोला निवासी सुमित कुमार सिंह मूल रूप से बडहरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव का रहने वाला था।

घटना उस वक्त घटी, जब वह गाड़ी से उतरकर अपने घर जा रहा था। हत्या को लेकर मृतक सुमित कुमार सिंह के पिता तारकेश्वर सिंह के तहरीर पर तीन को नामजद एवं दो अन्य अज्ञात के प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी शिव बालक प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार, स्व.रामस्वरूप राम के पुत्र उत्तम कुमार उर्फ बमबम एवं उसी थाना क्षेत्र के रस्सी बगान मोहल्ला निवासी सागर को आरोपित बनाया गया था।

प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की रात वे खाना खाकर मोहल्ले के मुख्य सड़क पर सगे भाई ओम प्रकाश सिंह एवं चचेरे भाई अरुण कुमार सिंह के साथ सिगरेट पी रहे थे। उसी समय उनका लड़का सुमित कुमार सिंह शहर के प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी समाप्त कर गाड़ी से उतरकर घर जाने के लिए गली में प्रवेश किया, तभी दो राउंड फायरिंग की आवाज आई।

तब वह और उनके दोनों भाई गली ओर भागे, तो देखा कि सुमित गोली से जख्मी पड़ा है। वही तीनो नामजद एवं दो अज्ञात आरोपित हथियार लहराते हुए भाग निकले। इसके बाद मोहल्ले के भी कई लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा देख उनके बेटे सुमित कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular