HomeबिहारArrahआरा नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

आरा नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Board Meeting: नगर के विकास, स्वच्छता और आधारभूत संरचना को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

jay kumar
  • हाइलाइट: Board Meeting
    • महावीर टोला स्थित पार्किंग क्षेत्र मार्केट में होगा परिवर्तित
    • महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक

आरा। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को नगर निगम बोर्ड संपन्न हुई, जिसमें नगर के विकास, स्वच्छता और आधारभूत संरचना को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। अध्यक्षता महापौर इंदु देवी ने की। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि से हुई, जिसके बाद निम्नलिखित विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में शहर के व्यापारिक क्षेत्र को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित करने हेतु आम्रपाली मार्केट के पुनर्निर्माण पर चर्चा की गई। वही शहर के महावीर टोला पार्किंग स्थल का उपयोग का प्रस्ताव रखा गया। कहा गया कि महावीर टोला स्थित पार्किंग क्षेत्र को मार्केट में परिवर्तित किया जाए, जिससे स्थान का समुचित उपयोग हो सके।

इधर, शहर की पहचान को सुदृढ़ करने हेतु प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भव्य द्वार निर्माण पर विचार किया गया। वही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए सफाई अभियान, संसाधनों की व्यवस्था और कर्मचारियों की जवाबदेही पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

महापौर इंदू देवी ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर आगामी दिनों में नगर निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त अंजू कुमारी, उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, रत्नेश कुमार (सफाई प्रबंधक), दिव्या विकास, विकास एवं नगर निगम के सम्मानित पार्षदगण उपस्थित रहे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular