HomeNewsबिहारदानापुर एवं आरा स्टेशन पर ट्रेन के पैंट्रीकार में औचक निरीक्षण

दानापुर एवं आरा स्टेशन पर ट्रेन के पैंट्रीकार में औचक निरीक्षण

Inspection of Pantry Car: आरा में गाड़ी संख्या-12142 पाटलीपुत्र-लोकमान्यतिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में सीटीआई/आरा द्वारा जाँच के दौरान 30 कार्टून अवैध पानी की बोतलें पकड़ी गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Inspection of Pantry Car
    • दानापुर मंडल के वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा किया गया निरीक्षण, अवैध पानी की बोतलें बरामद

आरा। दानापुर मंडल के वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा दानापुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12792, 19483 एवं 13257 के पेंट्रीकार की औचक जाँच की गई। जांच के दौरान गाड़ी संख्या 13257 के पैंट्री कार से कुल 60 अवैध पानी बोतल बरामद किए गए। बरामद पानी की बोतलों को मौके पर ही जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

वहीं आरा में गाड़ी संख्या-12142 पाटलीपुत्र-लोकमान्यतिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में सीटीआई/आरा द्वारा जाँच के दौरान 30 कार्टून अवैध पानी की बोतलें पकड़ी गई। यात्रियों की सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु भारतीय रेल द्वारा अनुमोदित ब्रांड ‘रेल नीर’ की ही बिक्री पेंट्रीकार में अनुमति है‌।

दानापुर मंडल द्वारा इस प्रकार की जाँच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सके। दानापुर मंडल हमेशा अपने यात्रियों को सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा के साथ-साथ हर प्रकार की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular