Homeबिहारबिहार पुलिसभोजपुर में महिला थाना सहित पांच थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग

भोजपुर में महिला थाना सहित पांच थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग

Posting of New SHO : बिहार के भोजपुर में धनगाई और महिला थाने सहित पांच थानों को नये थानाध्यक्षों मिले हैं। एसपी राज की ओर से करीब एक पखवारे से खाली चल रहे इन थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग कर दी गई।‌

  • हाइलाइट: Posting of New SHO
  • साक्षिता बनीं महिला थानाध्यक्ष, विश्वजीत को धनगाई थाने की कमान
  • जयराम चौरी, तो विकास को बनाया गया हसन बाजार का थानाध्यक्ष
  • जिला स्तरीय तबादले के बाद खाली चल रहे थानों में एसपी की ओर से की गयी पोस्टिंग

आरा। भोजपुर के धनगाई और महिला थाने सहित पांच थानों को नये थानाध्यक्षों मिले हैं। एसपी राज की ओर से करीब एक पखवारे से खाली चल रहे इन थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग कर दी गई।‌ थानाध्यक्ष बनाये गये सभी अधिकारी दारोगा स्तर के हैं। इनमें अधिकतर हाल में ही जिलास्तरीय तबादले के दूसरे जिलों से भोजपुर आये हैं।

एसपी के अनुसार सब इंस्पेक्टर कुमारी सक्षिता को महिला थाने आया नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। दारोगा विकास कुमार सिंह को हसन बाजार, जयराम शुक्ला को चौरी और विश्वजीत कुमार को धनगाई थाने की कमान दी गई है। वहीं, अजीमाबाद थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पासवान को वहीं का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास कुमार सिंह, जयराम शुक्ला और विश्वजीत कुमार रोहतास से भोजपुर आये हैं। तीनों 2018 बैच के दारोगा हैं। बता दें कि चुनाव को लेकर पिछले दिनों पांच साल से एक ही जिले में जमे 2018 बैच के सब इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया था।

उस क्रम में भोजपुर के करीब दर्जन भर थानाध्यक्ष सहित 34 दारोगा का तबादला किया गया था। उस कारण कुछ थानों में थानाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। उसे लेकर एसपी की ओर से बेहतर विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुगमता के लिए पांच थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की गयी है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular