Mahudahi Village: भोजपुर जिला के सिन्हा थाना में पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
- हाइलाइट: Mahudahi Village
- अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
- एक नाबालिग को भी पकड़ाया
आरा। जिले की सिन्हा थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार एवं कारतूस के पांच बदमाश को गिरफ्तार किया। वही एक नाबालिग को भी पकड़ा। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के महुदही गांव से हुई। तालाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल एवं एक कारतूस बरामद किया गया। साथ पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया।
गिरफ्तार बदमाशो में बड़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी टेंगरी पासवान का पुत्र रजनीश कुमार, उसी गांव के निवासी विनोद राय का पुत्र नंदू कुमार, बृज कुमार पासवान का पुत्र दुर्गेश कुमार, सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव निवासी सनोज पासवान का पुत्र चंदन कुमार, उसी गांव के निवासी नागेंद्र पासवान का पुत्र प्रियांशु कुमार है। नाबालिग भी महुदही का निवासी है।
बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की महुदही गांव में स्कॉर्पियो पर सवार छह लोग दिखे है। वे हथियार लिये है। सभी किसी घटना को कारित करने के प्रयास में है। सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची और घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात सिन्हा थाना में पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।




