Train Shop: इस नई पहल से यात्रियों को उनकी आवश्यक वस्तुएँ ट्रेन में ही निर्धारित दरों पर उपलब्ध होंगी। यह कदम यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगा
- हाइलाइट: Train Shop
- दानापुर मंडल द्वारा दी जाएगी यात्रियों को नई सुविधा
- यह सुविधा 25 सितम्बर 2025 से शुरू की जानी है
पटना। दानापुर मंडल यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नई पहलें कर रहा है। इसी कडी में बहुत जल्द पटना-झाझा खंड (जिसमें बख्तियारपुर-तिलैया, फतुहा-इस्लामपुर एवं मोकामा-राजेन्द्रपुल खंड) में चलने वाली यात्री गाड़ियों में विविध वस्तुओं की बिक्री की सुविधा शुरू की जाएगी।
इस सुविधा के तहत यात्री अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन में ही आसानी से लैपटॉप एवं मोबाईल सम्बन्धित सामान, कृत्रिम आभूषण, कॉस्मेटिक्स, घड़ियाँ, रूमाल एवं हॉजरी, टॉयलेटरीज, स्टेशनरी, पुस्तकें एवं समाचार पत्र, शोपीस, फुटवियर, खिलौने, चश्मे, ताले, बैग आदि खरीद सकेंगे।
अभी तक इन वस्तुओं के लिए यात्रियों को ट्रेन से उतरना पड़ता था, जबकि अब यह सुविधा उन्हें यात्रा के दौरान ही उपलब्ध होगी। यह व्यवस्था जन शताब्दी, सुपरफास्ट, साधारण यात्री एवं डेमू/मेमू गाड़ियों में लागू होगी।
इस नई पहल से यात्रियों को उनकी आवश्यक वस्तुएँ ट्रेन में ही निर्धारित दरों पर उपलब्ध होंगी। यह कदम यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगा और उनकी यात्रा को और भी सुखद, आरामदायक एवं यादगार बनाएगा। यह सुविधा 25 सितम्बर 2025 से शुरू की जानी है।


