Homeआरा भोजपुरशाहपुरराजकीय औषधालय का नही खुला ताला, मरीजो में आक्रोश

राजकीय औषधालय का नही खुला ताला, मरीजो में आक्रोश

Homeopathic Dispensary: भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में स्थित राजकीय होम्योपैथिक औषधालय का ताला मंगलवार के दिन नहीं खुल सका, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

jay kumar
  • हाइलाइट: Homeopathic Dispensary
    • डीएमओ ने कहा इस कृत के लिए दोषियों पर होगी करवाई

आरा। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में स्थित राजकीय होम्योपैथिक औषधालय का ताला मंगलवार के दिन नहीं खुल सका, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के दस बजे से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था, लेकिन दोपहर तक औषधालय का ताला नहीं खोला गया।

इस स्थिति के कारण इलाज कराने आए मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। जब औषधालय में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों द्वारा अस्पताल का ताला ही नहीं खोला गया, तो मरीज आखिर क्या करते! इस घटना को लेकर मरीजों में भारी आक्रोश देखा गया, और उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

बता दें की शाहपुर राजकीय होम्योपैथिक औषधालय में दो चिकित्सकों की पदस्थापना है। लेकिन मंगलवार के दिन, दुर्भाग्यवश, कोई भी चिकित्सक औषधालय नहीं पहुंचा। इस कारण अस्पताल पूरी तरह से बंद रहा, और मरीज इलाज के लिए आते रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

सहजौली गांव के मरीज रविकांत ने बताया कि यह स्थिति केवल मंगलवार को ही नहीं, बल्कि हर दिन का यही हाल है। एक डॉक्टर आते हैं तो दूसरे नहीं आते, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

रतनपुरा के राजकिशोर सिंह और शाहपुर के नसीम खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज अस्पताल में तालाबंदी का कारण यह है की डॉक्टर साहब ही गायब हैं। उन्होंने बताया की यहां तो चिकित्सकों की उपस्थिति में भी प्राइवेट लोग ही दवा देते हैं।

इधर, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अटेस्शेषवर साह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस कृत के लिए दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Bijay singh

Most Popular