Homeबिहारभोजपुरविषैले सांप के डंसने से सगे भाई-बहन की मौत

विषैले सांप के डंसने से सगे भाई-बहन की मौत

Agiaon Bazar News: भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पुरैनी खुर्द गांव में शनिवार की रात विषैले सांप के डंसने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Agiaon Bazar News
  • एक ने इलाज के दौरान एवं दूसरे ने पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम
  • अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के पुरैनी खुर्द गांव में शनिवार की रात घटी थी घटना

आरा। जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पुरैनी खुर्द गांव में शनिवार की रात विषैले सांप के डंसने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। बहन ने इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि भाई ने इलाज के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतको में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पुरैनी खुर्द गांव वार्ड नंबर-2 निवासी रामबाबू राम का 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार एवं 20 वर्षीया पुत्री कंचन कुमारी शामिल है।

इधर, मृत बालक के फूफा ने बताया कि शनिवार की रात को अपनी बड़ी बहन कंचन कुमारी के साथ घर में पलंग पर सोया था। उसी बीच शनिवार की रात्रि दो बजे दोनों को विषैले सांप ने डंस लिया। दोनों की हालत काफी गंभीर हो गई। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था।

लेकिन परिजन उन दोनों के इलाज के लिए बक्सर जिले के प्रताप सागर ले गए। जहां से दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। इसी बीच उसकी बड़ी बहन कंचन कुमारी की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार वालों द्वारा कंचन कुमारी के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही दाह-संस्कार कर दिया गया। वही प्रियांशु कुमार को इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार की मध्य रात्रि उसने दम तोड़ दिया।

परिजन उसके शव को वापस गांव ले आए और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। बताया जाता है कि मृतका कंचन कुमारी अपने दो भाई वह दो बहन में बड़ी थी। वह स्नातक पास कर चुकी थी। जबकि मृत प्रिंस कुमार अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर था। उनके परिवार में एक भाई सूरज एवं एक बहन आयुषी कुमारी है। मृत बालक की मां बेबी देवी की मौत तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। इस घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular