Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव, मारपीट व फायरिंग मामले में एक...

गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव, मारपीट व फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार

Gadhani police station : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में शनिवार की दोपहर हुए मारपीट व फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Gadhani police station
    • मारपीट व फायरिंग मामले में दंपति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार
    • जख्मी विशाल कुमार के तहरीर पर दर्ज की गई प्राथमिकी

आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में शनिवार की दोपहर हुए मारपीट व फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मारपीट में जख्मी विशाल कुमार के तहरीर पर गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी राम सिहांसन सिंह, उनकी पत्नी आशा देवी, उनके दो पुत्र अमरेन्द्र उर्फ गोलू एवं गौरव कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में विशाल कुमार द्वारा बताया गया है कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े गयारह बजे वह अपने पिता श्रीराम सिंह एवं मां इंदु देवी के साथ अपने घर के सामने लगे अमरूद के पेड़ को कटवा रहा था। तभी उसके चाचा राम सिहासन सिंह, चाचा आशा देवी व चचेरे भाई अमरेन्द्र उर्फ गोलू एवं गौरव कुमार अपने घर पर चढ़कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे।

जब उनके द्वारा बोला गया कि इसी पेड़ के वजह से घर के अंदर से भूसा निकालने में दिक्कत होता है, तो आरोपी पक्ष के लोग नहीं माने और अपने छत से उनके घर पर ईट-पत्थर चलाने लगे और सभी लोग अपने हाथ में लोहे का रॉड, भाला व लाठी-डंडा लेकर उनके घर मे घुस गए और सभी लोगों को मारने लगे। इसी दौरान अमरेन्द्र उर्फ गोलू अपने घर में गया और हथियार लेकर आया और जान से मारने की नीयत से उन लोगों पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान गोली उन्हें नही लगकर गांव के ही सोनू साव की पत्नी मुन्नी देवी को सीने में लग गई और वह वहीं पर गिर गई। अमरेन्द्र उर्फ गोलू द्वारा उन पर दोबारा फायरिंग किया गया। जब गोली खत्म हो गया, तो वे लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े, तो उसके चाचा राम सिहांसन सिंह हाथ में लिए भाला से उसके सिर पर मार दिया। जिसमें वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया और गौरव कुमार अपने हाथ में लिए लोहे के रॉड से उसकी मां इंदु देवी एवं पिता श्रीराम सिंह पर जामलेवा हमला कर दिया। जिसे सभी लोग जख्मी हो गए।

बता दें कि शनिवार की दोपहर अमरूद का पेड़ काटने के विवाद को लेकर राम सिहासन सिंह के परिवार एवं श्रीराम सिंह के परिवार ले लोग आपस मे भीड़ गए थे और राम सिंघासन सिंह अपने परिवार वालों के साथ मिलकर चारों लोगों की पिटाई कर दी गई थी। इधर, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर आरोपी राम सिघांसन सिंह की पत्नी आशा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही तीनों बाप-बेटो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular