Homeआरा भोजपुरकोइलवरउत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा शराब कायमनगर ओवरब्रिज के...

उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा शराब कायमनगर ओवरब्रिज के पास जप्त

Kayamnagar: टीम ने वाहन चालक पटना जिले के आलमगंज थाना अंतर्गत तुलसी मंडी वार्ड नंबर-57 निवासी हरिलाल साव के पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

  • हाइलाइट: Kayamnagar
    • महिंद्रा बोलेरो से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
    • उक्त वाहन से 768 पीस में 138.24 लीटर जप्त
    • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 2 लाख के आंका गया
    • उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था जब्त शराब

आरा। आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार से भरी मात्रा में विदेशी शराब उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा है।

निरीक्षक मद्यनिषेध शप्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनायी गई। टीम को बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर ओवरब्रिज के पास, थाना-गीधा, जिला-भोजपुर में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली वाहन जांच के क्रम में शक के आधार पर एक महिंद्रा एक्सयूभी 500 कार को रोका गया।

जांच करने पर वाहन के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया, उक्त वाहन पर बिहार निबंधन संख्या अंकित पाया गया। टीम ने वाहन चालक पटना जिले के आलमगंज थाना अंतर्गत तुलसी मंडी वार्ड नंबर-57 निवासी हरिलाल साव के पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अग्रतर कार्यवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द किया गया।

उक्त वाहन से 768 पीस में 138.24 लीटर जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 2 लाख के करीब आंका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular