Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर जिला के चौरी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान हासिल की...

भोजपुर जिला के चौरी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान हासिल की एक बड़ी सफलता

Chauri Police Station: गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी मो. गुलाम रसूल के पुत्र मो. रिजवान के रूप में हुई है।

  • हाइलाइट: Chauri Police Station
    • अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

आरा, बिहार । भोजपुर जिला के चौरी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के कोलोडीहरी गांव के समीप शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चौरी थाना की पुलिस टीम कोलोडीहरी गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान, तेज गति से आ रही एक अपाची बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया। भागने के प्रयास में, बाइक पर सवार एक युवक अचानक गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने तत्काल दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। वहीं, उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ़्तारी के बाद, चौरी थाना में गिरफ्तार किए गए बदमाश और उसके फरार साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी मो. गुलाम रसूल के पुत्र मो. रिजवान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश मो. रिजवान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular