Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र में हुई एक हृदय विदारक घटना

भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र में हुई एक हृदय विदारक घटना

Chandan Kumar Pachrukhiya : भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ पचरुखिया बांध के समीप रविवार की सुबह शौच के लिए निकले एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

  • हाइलाइट: Chandan Kumar Pachrukhiya
    • शौच करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • बबुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया बांध के समीप रविवार की सुबह घटी घटना

आरा, बिहार । भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ पचरुखिया बांध के समीप रविवार की सुबह शौच के लिए निकले एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बबुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी जुनावीर राय का 32 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। वह किसान था।

मृतक चंदन कुमार अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार सुबह-सुबह शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान पचरुखिया बांध के पास तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें बेरहमी से टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही ने एक हँसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया।

इधर , मृतक के छोटे भाई शंकर कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह शव शौच करने के लिए बधार की ओर जा रहा था। उसी दौरान पचरुखिया बांध के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां उर्मिला देवी, पत्नी कविता देवी व दो पुत्र रॉकी एवं रियांश है। इस हादसे के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। मृतक की मां उर्मिला देवी, पत्नी कविता देवी और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular