Panchayati Raj schemes.: आरा विद्या भवन सभागार में मंगलवार को उप-विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह (IAS) की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
- हाइलाइट: Panchayati Raj schemes.
- पंचायती राज योजनाओं की विस्तृत समीक्षा: क्रियान्वयन एवं प्रबंधन पर बल
आरा। विद्या भवन सभागार में मंगलवार को उप-विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह (IAS) की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में, सभी पंचायत सरकार भवनों को पूर्णतः क्रियाशील बनाने, पंचायत सरकार भवन में कार्यरत सभी कर्मियों के कार्यों की समीक्षा, सभी कर्मियों एवं अधिकारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, ग्राम पंचायत रजिस्टरों के समुचित संधारण तथा WIMC में पंप ऑपरेटर एवं नल-जल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
साथ ही अनुरक्षक मानदेय, विद्युत बिल के भुगतान एवं समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में सोलर स्ट्रीट लाइट कार्य में लंबित भुगतान, आरटीपीएस में पिछले छह माह में प्राप्त आवेदनों की स्थिति तथा सभी कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया।
उप-विकास आयुक्त ने संबंधित सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के उचित रखरखाव और सेवा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में सभी योजनाओं के अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


