HomeNewsबिहारनिजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 1 से लेकर 8 तक शैक्षणिक...

निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 1 से लेकर 8 तक शैक्षणिक गतिविधि पर रोक

Bhojpur DM Tanai: वर्ग 8 से ऊपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न् साढ़े 3 बजे तक

  • हाइलाइट: Bhojpur DM Tanai
    • 24 से 26 दिसम्बर तक पूर्णतः किया गया प्रतिबंधित

आरा। भोजपुर जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को 24 से 26 दिसम्बर तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

साथ ही वर्ग -08 से ऊपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न् साढ़े 3 बजे तक ही संचालित होंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular